विक्रम और लैंडर से इसरो ने साधा संपर्क

 विक्रम और लैंडर से इसरो ने साधा संपर्क



 चांद पर आराम फरमा रहे चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान को लेकर इसरो ने नया अपडेट दिया है। मिशन चंद्रयान-3 को लेकर इसरो ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से संपर्क करने की कोशिश की गई है, मगर अब तक इसमें इसरो को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। चंद्रयान-3 के विक्रम और प्रज्ञान दोनों जगने की अवस्था में हैं या नहीं, इसका पता लगाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई थी। 

भारत ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान- 3 के 'विक्रम' लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इतिहास रच दिया था। भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश और इसके दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इसरो ने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, ' विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके।


 फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं और दोनों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।' बता दें कि इससे पहले स्पेस अप्लीकेशन सेंटर के डायरेक्टर नीलेश देसाई ने कहा था कि पहले हमने 22 सितंबर की शाम को रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम को फिर से एक्टिव करने की योजना बनाई थी, मगर कुछ कारणों से अब हम इसे कल यानी 23 सितंबर को करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post