आज से खुलेंगे राजधानी के आठवीं तक के स्कूल

 आज से खुलेंगे राजधानी के आठवीं तक के स्कूल


जागरण संवाददाता, पटना : अत्यधिक ठंड के कारण बंद आठवीं तक के स्कूल कुछ राहत मिलने के कारण सोमवार से खुल जाएंगे। 11 जनवरी को इन्हें बंद करने का आदेश जारी किया गया था। इस तरह 10वें दिन स्कूलों में चहलपहल लौट आएगी। अभी कक्षा संचालन प्रशासन से तय समय अनुसार ही होगा।




 जिला दंडाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि पटना जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों (प्री स्कूलों व आंगनबाड़ी सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर सुबह नौ बजे के पहले और अपराह्न 3.30 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश 25 जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post