UP Police SI Exam Admit Card 2021:UPPBPB कर जारी करेगा सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड

UP SI Admit card : UPPBPB कर जारी करेगा सब इंस्पेक्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड

: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB), लखनऊ की उप निरीक्षक (SI), नागरिक पुलिस और पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीयक अधिकरी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-2021 की ऑनलाइन लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड कल यानी 9 नवंबर 2021 को जारी किए जा सकते हैं।


यूपीपीबीपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2021 को किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी किए जाने हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि यूपीपीबीपीबी एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड कल जारी कर दिए जाएंगे। एसआई परीक्षा के एडमिट कार्ड यूपी पुलिस की वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी अपना एसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी पुलिस एसआई एडमिट कार्ड में परीक्षा के समय, केंद्र और पते के बारे में विवरण शामिल होगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र परीक्षा स्थल पर ले जाना होगा।


UP पुलिस SI परीक्षा 2021 तीन चरणों में 12 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा यूपी के 13 क्षेत्रों के 92 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। निम्नलिखित सत्रों में परीक्षा के प्रत्येक दिन के लिए तीन बैच होंगे: सुबह 9.00 से 11.00 बजे, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे और शाम 4.00 से 6.00 बजे तक। यह परीक्षा दो घंटे यानी 120 मिनट की होगी।


कुल 9534 खाली पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 9027 भर्ती सब इंस्पेक्टर के पद के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 फायर ऑफिसर- II के लिए हैं। अप्रैल से जून के महीनों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।


यूपी पुलिस एसआई परीक्षा पैटर्न:



विषय—————–प्रश्नों की संख्या —– अधिकतम अंक

1- सामान्य हिन्दी—–40———————100

2- मूल विधि/संविधान, समान्य ज्ञान——–40—————–100

3- संख्यात्मक व मानसिक योग्यता ———40—————–100

4- मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा——–40———100


कुल योग – 160 प्रश्न और 400 अंक


यूपी पुलिस एसआई परीक्षा कार्यक्रम



फेज 1 नवंबर 12-17   

फेज 2 नवंबर 19-24   

फेज 3 नवंबर 27 से 2 दिसंबर तक


कुल 9534 खाली पदों को भरने के लिए यूपी पुलिस भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 9027 भर्ती सब इंस्पेक्टर के पद के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 फायर ऑफिसर- II के लिए हैं। अप्रैल से जून के महीनों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 





Previous Post Next Post