जलभराव के चलते नहीं संचालित हो रहा स्कूल

 जलभराव के चलते नहीं संचालित हो रहा स्कूल


प्राथमिक विद्यालय चौबेन थोक में जलभराव के चलते छात्र बच्चों का भविष्य अधर में लटककर रह गया है। बीते 6 माह से यह विद्यालय दूसरी जगह संचालित किया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रधानाध्यापिका द्वारा अपने विभागीय अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी विद्यालय का नवनिर्माण नही कराया जा रहा है। 

कस्बा के चौबेन थोक में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। प्रधानाध्यापिका इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि इस विद्यालय का निर्माण वर्ष 1980 में हुआ था। जिसका भवन काफी जर्जर हो चुका है। विद्यालय के अंदर कक्षाओं में जल भरा हुआ है और बरामदे में लगभग एक फिट तक पानी भरा है। उस पर भी काई छाई हुई है। मैदान में घास जम आई है। 


जलभराव के चलते विद्यालय में बच्चे अपनी उपस्थिति नही दर्ज करा रहे हैं। ज्ञात रहे कि प्रधानाध्यापिका द्वारा पूर्व में ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी को जर्जर विद्यालय की स्थिति के बारे में जानकारी दी जा चुकी है। प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया है।  कि जुलाई माह से विद्यालय का संचालन कस्बा के ही देवी नगर प्राथमिक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है।

 जर्जर भवन होने के कारण कक्षों में जलभराव के चलते और मैदान में बड़ी संख्या में घासउगाने के कारण नवनिहाल बच्चों की पढ़ाई के लिए कक्षायें संचालित नही हो पा रही हैं। प्रधानाध्यापिका ने पुनः बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्यवाही की मांग की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post