रेलवेः 10,884 पदों पर भर्ती,जॉब का केंद्रीय स्तर पर डेटाबेस होगा तैयार
हर तीन महीने पर भर्ती के निर्देश
रेलवे में नियमित रूप से नियुक्ति के लिए इस वर्ष भर्ती कैलेंडर लागू किया गया है। इसके तहत हर तीन महीने पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने के निर्देश रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल कार्यालयों को दिए गए हैं।
जॉब का केंद्रीय स्तर पर डेटाबेस होगा तैयार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार रोजगार के सृजन का केंद्रीय स्तर पर डेटाबेस तैयार करेगी। विभिन्न मंत्रालय डेटाबेस में आंकड़े अपडेट करेंगे। इतना ही नहीं, डेटा की हर महीने समीक्षा होगी। यह डेटा बेस तैयार करने का जिम्मा श्रम मंत्रालय को सौंपा गया है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इसके लिए शुक्रवार को अंतर मंत्रालयी बैठक बुलाई है। इस काम में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की भी मदद ली जाएगी।
Post a Comment