UP मौसम अलर्ट : 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, आज उमस रहेगी या मानसून की झमाझम बारिश ? पढ़ें ताजा अपडेट

UP मौसम अलर्ट : 24 घंटे में बदलेगा यूपी का मौसम, आज उमस रहेगी या मानसून की झमाझम बारिश ? पढ़ें ताजा अपडेट



UP Weather News Update उत्तर प्रदेश में जुलाई में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मेरठ मुजफ्फरनगर में बादल छाए रह सकते हैं। गोरखपुर अयोध्या वाराणसी में उमस परेशान कर सकती है। 30 जुलाई को यूपी के सभी जिलों में अच्छी बारिश की संभावनाएं हैं।




जागरण संवाददाता, लखनऊ। Weather Update सावन में उमस भरी गर्मी से लखनऊ सहित कई जिलों के लोगों का बुरा हाल है। जुलाई के आखिरी सप्ताह में राजधानी में बारिश का इंतजार ही रहा। रविवार 28 जुलाई को सुबह धूप निकलने से और उमस बढ़ गई। लोग उमस भरी गर्मी से पसीने से तरबतर रहे।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में जून से जुलाई में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में 30 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है। लखनऊ में रविवार को सुबह से धूप निकलने से उमस रही। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार रहा। सोमवार को धूप-छांव रहने की संभावना है।

आज कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 29 जुलाई को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30 जुलाई से एक अगस्त तक कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post