Independence Day 2024 Theme: 77वां या 78वां आजादी का कौन सा वर्ष मना रहा है भारत, जानें स्वतंत्रता दिवस की थीम

 78th Independence Day 2024 Theme: देश की आजादी का दिन यानी राष्ट्रीय पर्व का मौका आ गया है। हर साल 15 अगस्त के दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कई दशकों तक भारत पर ईस्ट इंडिया कंपनी व ब्रिटिश हुकूमत ने राज किया। भारतीय अपने ही देश में गुलामों की जिंदगी जी रहे थे। हालांकि भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ते हुए क्रांति और आंदोलन किए, जिससे हार मानकर अंग्रेजों को देश छोड़कर जाना पड़ा। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। लाल किले से पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराकर पहला स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। तब से अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस का पर्व 15 अगस्त को मनाया जा रहा है। 





आइए जानते हैं देश की आजादी के जश्न का कौन सा साल है यानी भारत में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की कौन सा वर्षगांठ मना रहा है? साथ ही स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम भी जानिए। 

स्वतंत्रता दिवस 2024 की वर्षगांठ


आजादी के लिए लंबा सफर तय करने वाले क्रांतिकारियों और नेताओं का संघर्ष रंग लाया देश को 1947 को आजाद कराया था। पिछले वर्षों में भारत ने आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया था।


इस बार लोग असंजस में है कि भारत 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 78वां। अगर आजादी की तारीख यानी 15 अगस्त 1947 से गिनती की जाए तो देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ भारत 2024 में 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 

स्वतंत्रता दिवस 2024 की थीम 


इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह थीम बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post