पैरालिंपिक
84 एथलीट... 7 स्वर्ण, 9 रजत, 13 कांस्य जीत लिए
ओलिंपिक
117 एथलीट... 0 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य जीत पाए
भास्कर न्यूज. मुंबई | रविवार को पेरिस में समाप्त हुए पैरालिंपिक खेलों में भारत ने सुनहरा अध्याय रचा। पेरिस पैरालिंपिक में भारत ने अपना अभियान कुल 29 मेडल (7 गोल्ड, 9 रजत व 13 कांस्य) के साथ समाप्त किया। यह पैरालिंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश को पिछली बार से 10 मेडल ज्यादा मिले। भारत ने पहली बार टॉप-20 देशों में फिनिश किया। टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 19 पदकों के साथ भारत 24वें स्थान पर रहा था। पैरालिंपिक में हमारे 84 एथलीट 29 पदक लाए, जबकि ओलिंपिक में 117 एथलीट महज 6 मेडल जीते थे, जिसमें एक भी स्वर्ण नहीं था...
अवनी लेखरा शूटिंग
सुमित अंतिल जैवलिन थ्रो
नवदीप सिंह जैवलिन थ्रो
हरविंदर सिंह तीरंदाजी
नितेश कुमार बैडमिंटन
प्रवीन कुमार हाई जंप
धर्मबीर क्लब थ्रो
ओलिंपिक में इसलिए चूके दबाव से निपटने वाली मेंटल ट्रेनिंग कम
20 साल से इंटरनेशनल एथलीट्स के मेंटल ट्रेनर डॉ. स्वरूप सवानुर बताते हैं- 6 ओलिंपिक खेलों में हम चौथे नंबर पर रहे। हमारे यहां एथलीट्स और कोच को लगता है कि जो काम उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में किया, वही ओलिंपिक में भी जिता सकता है। मगर ऐसा नहीं होता। कई ओलिंपिक एथलीट्स बताते हैं कि खेल करीब आने पर वे दबाव महसूस करते हैं। नींद कम आती है। ऐसे में मेंटल ट्रेनिंग जरूरी है, जो यहां कम होती है।
Post a Comment