सरकारी स्कूल में छुट्टी का कैलेंडर जारी.... 72 दिन बंद रहेंगे स्कूल, धनतेरस से छठ तक लगातार दस दिन रहेगी छुट्टी

सरकारी स्कूल में छुट्टी का कैलेंडर जारी.... 72 दिन बंद रहेंगे स्कूल, धनतेरस से छठ तक लगातार दस दिन रहेगी छुट्टी

 बिहार के सरकारी स्कूल में छुट्टी का कैलेंडर जारी हो गया है। 2025 में 72 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसमें 7 दिन रविवार के दिन त्योहार पड़ रहा है। 2 से 21 जून को गर्मी और 25 से 31 दिसंबर तक सर्दी की छुट्टी रहेगी। यह कैलेंडर 6 जनवरी 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक लागू होगा। धनतेरस से छठ तक 20 से 29 अक्टूबर तक लगातार 10 दिन स्कूल बंद रहेगा। इसके साथ ही दुर्गा पूजा से गांधी जंयती तक 4 दिनों की छुट्टी होगी। होली में 2 दिन स्कूल बंद रहेगा। इसके साथ ही 2025 में 6 दिन ऐसा होगा, जब सरकारी छुट्टी के बाद रविवार का दिन होगा। जिसकी वजह से स्कूल उस दिन भी बंद रहेगा। ऐसे में 2025 में स्कूल कुल 78 दिन बंद रहेंगे। इससे पहले 2024 में 60 दिन छुट्टी थी, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों


का आना अनिवार्य था। धनतेरस से छठ के बीच में भी 4 दिनों तक स्कूल खुला था। सबसे अधिक छुट्टी गर्मी की जून में



20 दिनों की और अक्टूबर से दिसंबर तक 20 दिनों की होगी। अक्टूबर से दिसंबर तक महात्मा गांधी जंयती, धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज, छठ, गुरु नानक जयंती, शीतकालीन अवकाश रहेगा। दरअसल, बिहार में शिक्षकों की छुट्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। केके पाठक के शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनने के बाद शिक्षकों के बीच परेशानी की स्थिति थी। केके पाठक के फैसलों के कारण सरकार को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ी थी। पिछले दिनों दशहरा और छठ की छुट्टी को लेकर भी विवाद हुआ था।


20 दिनों का समर वेकेशन होगा

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को 20 दिनों का समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी। इसके अलावा सर्दियों में एक हफ्ते की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, मौसम के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। अगले साल धनतेरस से छठ पूजा तक 10 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इससे शिक्षकों और छात्रों को राहत मिलेगी। इन छुट्टियों के अलावा तेज बारिश व गर्मी को भी देखते हुए छुट्टी दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post