अवकाश सूचना : 24 तक आठवीं तक के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधि पर रोक
सीवान | अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए सीवान में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालक पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश में बताया गया है कि अगले दो दिन तक स्कूलों में 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी और कक्षा 8 से ऊपर की क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा। इस वजह से लिया गया फैसला। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सीवान में भीषण ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। एहतियातन प्रशासन ने सीवान जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर आगामी शुक्रवार यानी 24 जनवरी तक रोक लगाने का आदेश जारी किया है। वहीं इस आदेश को सख्ती लागू करने का निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया । कक्षा 1 से 8 तक इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 24 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे।
कक्षा 8 से ऊपर के बच्चों के लिये निजी और सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे के बाद से संचालित किए जाएंगे। वहीं शाम 3:30 बजे के पहले बच्चों की छुट्टी भी कर देने का निर्देश है। जिला प्रशासन का यह निर्देश 6 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। कड़ाके की ठंड की वजह से जन जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है।
Post a Comment