आवंटित राशि के खर्च की गति बढ़ाएं: मुख्य सचिव
पटना। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी निरीक्षण पदाधिकारी को विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटित राशि के खर्च की गति बढ़ाने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में शनिवार को उन्होंने मुख्यालय के सभी संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखकर सरकार के फैसले की जानकारी दी है। डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि समीक्षा के क्रम में यह बात सामने आई है कि जो कार्य पूर्ण हैं, उसका भी भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही के व्यय की गति असंतोषजनक है।
Post a Comment