📰 फरवरी 2025: दैनिक करंट अफेयर्स विश्लेषण 📰
🔹 सुंदरबन के मैंग्रोव: लचीलापन और चुनौतियाँ
विश्लेषण: यह अध्ययन बताता है कि सुंदरबन के मैंग्रोव जलवायु परिवर्तन और मानवीय गतिविधियों के प्रभावों के बावजूद अपनी जैविक स्थिरता बनाए रखते हैं। हालांकि, पोषक तत्वों में गिरावट और बढ़ते प्रदूषण से उनकी आत्म-उपचार क्षमता सीमित हो रही है।
प्रभाव: सुंदरबन भारत और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात और बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्हें संरक्षित रखना जलवायु अनुकूलन के लिए महत्वपूर्ण है।
🔹 असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा समितियाँ
विश्लेषण: भारत की 94% कार्यबल असंगठित क्षेत्र में काम करती है, जिनके पास सामाजिक सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी नहीं होती। गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स (जैसे ज़ोमैटो/स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स) के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।
चुनौती: मौजूदा योजनाओं (PMJJBY, PM-SYM) का क्रियान्वयन अभी भी कमजोर है। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता होगी।
🔹 भारत में चार नए रामसर स्थल:
विश्लेषण: यह भारत की जैव विविधता संरक्षण और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संधियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महत्व: भारत अब 89 रामसर स्थलों के साथ एशिया में शीर्ष पर है, जो आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
🔹 आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25:
GDP वृद्धि दर: 6.4% (FY25) → चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है।
चिंताएँ:
वैश्विक मंदी और व्यापार संरक्षणवाद से निर्यात पर असर।
चीन का उत्पादन वर्चस्व भारत के लिए खतरा।
सुझाव: ‘विक्सित भारत @2047’ के लिए निजी निवेश और नियमन में ढील देना आवश्यक है।
🔹 कर्नाटक में निष्क्रिय इच्छामृत्यु को अनुमति:
विश्लेषण: सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के बाद यह भारत में ‘सम्मानजनक मृत्यु’ को कानूनी रूप से स्वीकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
प्रभाव: इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अनावश्यक जीवन रक्षक उपचार से राहत मिल सकती है।
🔹 आधार प्रमाणीकरण नियमों में बदलाव:
विश्लेषण: सरकार अब ई-कॉमर्स, पर्यटन, हेल्थकेयर सेक्टर में आधार प्रमाणीकरण को अनुमति देकर सेवाओं को अधिक सुगम बनाना चाहती है।
चुनौती: डेटा सुरक्षा और निजता का मुद्दा उठ सकता है।
🔹 रेलवे की नई ‘SwaRail’ सुपरऐप:
महत्व: एक ही प्लेटफॉर्म पर आरक्षित/अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की जानकारी जैसी सुविधाएँ → यात्रियों के लिए सिंगल विंडो समाधान।
🔹 भारत का पहला इनलैंड मैंग्रोव (गुनेरी, गुजरात) बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट घोषित।
🔹 RBI ने India Post Payments Bank पर नियमों के उल्लंघन को लेकर दंड लगाया।
📢 ऐसे ही इन-डेप्थ एनालिसिस के लिए जुड़े रहें!
Post a Comment