पर्यावरण अध्ययन: वन लाइनर नोट्स 2
| संसार का सबसे बड़ा पारिस्थितिकी तंत्र है— | सागर | UK TET (I-V) 2021 U TET (I-V) 12 Nov. 2013 |
| महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में बड़े बाँधों के निर्माण के कारण स्थानीय व्यक्तियों को अपने प्राकृतिक आवास को छोड़ना पड़ा। इस प्रकार की गतिविधि को कहते हैं— | विस्थापन | CTET (I-V) 29.12.2021 |
| जीवों में संबंध, जहाँ एक जीव को सहायक से लाभ होता है और दूसरे को हानि होती है, कहा जाता है— | परजीविता | CTET (I-V) 30.12.2021 |
| विशेषक्षेत्री प्रजातियाँ हैं— | एक क्षेत्र में पाई जाने वाली प्रजातियाँ | CTET (I-V) 30.12.2021 |
| डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से आशय है— | वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड | UP TET (I-V) 23.01.2022 (Reexam) |
| घास भूमि क्षेत्र के पारितंत्र के खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर का उपभोक्ता होता है— | मांसाहारी | TET (I-V) 23.01.2022 (Reexam) |
| इकोसिस्टम शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किया— | डॉ. ए.जी. टांसले ने | UP TET (I-V) 23.01.2022 (Reexam) |
| पारितंत्र के घटक हैं— | जैविक तथा अजैविक पदार्थ | UP TET (I-V) 23.01.2022 (Reexam) |
| शोला घास स्थल पाए जाते हैं— | पश्चिमी घाट | UP TET (I-V) 18 Nov. 2018 |
| पारितंत्र में ऊर्जा प्रवाह के सम्बन्ध में सही क्रम है— | उत्पादक → उपभोक्ता → अपघटक | UP TET (I-V) 18 Nov. 2018 |
| घास-भूमि क्षेत्र के पारितंत्र की खाद्य श्रृंखला में सबसे उच्च स्तर के उपभोक्ता होते हैं— | मांसाहारी | UP TET (I-V) 15 OCT, 2017 |
| पारितंत्र में ऊर्जा का मुख्य स्रोत है— | सूर्य-प्रकाश | UP TET (I-V) 15 OCT, 2017 CG TET (I-V) 2016 UP TET (I-V) 19 DEC, 2016 H TET (I-V) 2015 B TET (I-V) 2011 |
| किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं— | प्राथमिक उपभोक्ता | UP TET (I-V) 19 DEC, 2016 |
| जब एक जीव लाभ लेता है जबकि दूसरे सहजीवी जीव को प्रभावित किये, तो कहलाता है— | सहजीवी | UP TET (I-V) 2 FEB, 2016 |
| जब मोर साँप को खाता है, साँप कीड़ों को खाता है और कीड़े हरे पौधों को खाते हैं, तो मोर का पोषण स्तर है— | खाद्य पिरामिड के शीर्ष पर | UP TET (I-V) 2 FEB, 2016 |
| जो शाकाहारी जन्तु भोजन के लिए हरे पेड़-पौधों पर निर्भर रहते हैं— | प्रथम चरण उपभोक्ता | UP TET (I-V) 2 FEB, 2016 |
| इकोसिस्टम की सही परिभाषा है— | जीव समुदाय और उसके वातावरण का समन्वित तंत्र | UP TET (I-V) 2 FEB, 2016 |
| किसी पारितंत्र में तत्वों का चक्रण कहलाता है— | जैव भू-रासायनिक चक्र | TET (I-V) 2 FEB, 19 DEC 2016 |
| जीविक समुदाय में प्राथमिक उपभोक्ता हैं— | शाकाहारी | UP TET (I-V) 2 FEB, 2016 |
| यह सर्वाधिक उत्पादक पारिस्थितिकी तंत्र है— | उष्णकटिबंधीय वर्षा वन | UP TET (I-V) 23 FEB, 2014 |
| खाद्य श्रृंखला के परस्पर समूह को कहा जाता है— | खाद्य जाल | UP TET (I-V) 23 FEB, 2014 |
| इस प्राणी को किसान का मित्र कहा जाता है— | केंचुआ | UP TET (I-V) 27 JUN, 2013 |
| पर्यावरण की परिभाषा है— | एबायोटिक एवं बायोटिक घटक | UP TET (I-V) 27 JUN, 2013 |
| कृमि वर्ग के लिए कीटनाशक के लिए प्रयुक्त रसायन है— | सिल्वर आयोडाइड | UP TET (I-V) 27 JUN, 2013 |
