पर्यावरण अध्ययन: वन लाइनर नोट्स 20

पर्यावरण अध्ययन: वन लाइनर नोट्स 20
पूर्व काल से भारत में उगाए जाने वाले फल/सब्जी हैं— आम एवं केला CTET (I-V) 12.01.2022
मसालों का वह समूह जिसके प्रत्येक सदस्य को केरल में उगाया जाता है— तेजपत्ता, काली मिर्च, इलायची CTET (I-V) 21.01.2022
हमारे देश में आने वाले व्यापारी दक्षिण अमेरिका से हमारे देश में लाए थे— टमाटर CTET (I-V) 23.12.2021
वह पक्षी जो दिल्ली में सामान्य रूप से दिखाई देता था परन्तु अब इस चिड़िया के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष दिन मनाया जाता है क्योंकि शहरीकरण के कारण यह दुर्लभ हो गई है वह चिड़िया है— गौरैया CTET (I-V) 27.12.2021
राजस्थान का राज्य पक्षी है— गोडावण REET (I-V) 11.02.2018
यह विशेष अनुकूलन रेगिस्तानी ओक/रेगिस्तान वृक्ष में नहीं पाया जाता है— बड़ी और बहुत सारी पत्तियाँ होना CTET (I-V) 06.01.2022 / 28.12.2021 / 21.12.2021 / 16 FEB, 2014
पंक्तिबद्ध तरीके से लगाए गए वृक्षों के बीच होने वाली कृषि फसलों को कहा जाता है— टॉन्ग्या पद्धति Assam TET (I-V) 10.11.2019
उदिद का ............... पानी को वाष्पित करता है। रंध्र Assam TET (I-V) 10.11.2019
अजगर, करैत, डबोइया प्रजातियाँ हैं— जहरीले साँप की H TET (I-V) 11.11.2019
क्लोरोप्लास्ट में ............... धातु पायी जाती है। मैग्नीशियम H TET (I-V) 11.11.2019
अमरबेल उदाहरण है— परजीवी H TET (I-V) 11.11.2019
इस जीव के द्वारा वर्मीकम्पोस्ट बनाया जाता है— केंचुआ H TET (I-V) 11.11.2019
नई प्रजातियाँ बन जाती हैं यदि— जनन कोशिका के DNA में महत्वपूर्ण परिवर्तन होता है H TET (I-V) 11.11.2019
जीवाणुओं को मारने के लिए जल में यह गैस प्रवाहित करते हैं— क्लोरीन H TET (I-V) 11.11.2019
इस जानवर के पैरों के तलवे चिपचिपे होते हैं, जो उन्हें वृक्षों पर चढ़ने में सहायता करते हैं— लाल आँखों वाला मेंढक H TET (I-V) 19.12.2021
कुछ शहरों तथा नगरों में नगरपालिकाएँ दो प्रकार के कचरे को एकत्र करने के लिये दो पृथक कूड़ेदान प्रदान करती हैं। प्रायः एक का रंग नीला तथा दूसरे का रंग हरा होता है। हरा कूड़ेदान प्रदर्शित करता है— पेड़ की पत्तियाँ (सूखी) H TET (I-V) 19.12.2021
एक जीव बिल बनाता है ताकि मिट्टी द्वारा वायु और जल अवशोषित किए जा सकें और वह उर्वरक बन सके, कहलाता है— केंचुआ Jharkhand TET (I-V) 2012
ओम्निवोरस का अर्थ है— वे जो पौधे और मांस खाते हैं Jharkhand TET (I-V) 2012
पौधे द्वारा बनाए गए भोजन को कहा जाता है— स्टार्च Jharkhand TET (I-V) 2012
भूमि और जल दोनों में रहने वाले प्राणी कहलाते हैं— उभयचर Jharkhand TET (I-V) 2012
हाइड्रिला जैसे पौधे रहते हैं— जल में Jharkhand TET (I-V) 2012
यह कारक पौधों तथा जन्तुओं के वितरण को प्रभावित नहीं करता है— पारिस्थितिक तंत्र Jharkhand TET (I-V) 2016
बच्चों को कहें कि वे देखें कि पक्षी अपनी गर्दन को बहुत अधिक हिला सकते हैं, इसके कारण के सम्बन्ध में उनका सम्भावित उत्तर होगा— पक्षियों की आँखों की पुतली स्थिर होती है CG TET (I-V) 2016
पक्षियों का अवलोकन करने पर हम पाते हैं कि अधिकांश पक्षी अपनी गर्दन हिलाते हैं। इसका कारण यह है कि— अधिकांश पक्षियों में नेत्र स्थिर होते हैं और घूम नहीं सकते CG TET (I-V) 09.01.2022
‘गिनको’ जाना जाता है— जीवित जीवाश्म UK TET (I-V) 14.12.2018
मोनाल राष्ट्रीय पक्षी है— नेपाल देश का UK TET (I-V) 14.12.2018
Previous Post Next Post