हिन्दी वन लाइनर नोट्स 2

हिन्दी वन लाइनर नोट्स 2
मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद अनुसार करता है— सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा उनकी मातृभाषा या घर की भाषा में शुरू होनी चाहिए। CTET (I-V) 14/12/2024
भाषा अर्जन केवल तभी घटित होता है जब— बच्चों को भाषा का परिवेश (एक्सपोजर) दिया जाए CTET (I-V) July, 2024
आपका पालन-पोषण एक ऐसे गाँव में हुआ जहाँ सभी लोग हिंदी बोलते थे और आपने यह भाषा बिना विद्यालय गए ही सीख ली। बाद में जब आप विद्यालय गए तो आपने अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी और उर्दू सीखीं। अब आप अंग्रेजी भाषा प्रवाह के साथ बोलते हैं। अब आपकी प्रथम भाषा है— हिंदी CTET (I-V) July, 2024
जब हम यह कहते हैं कि ‘भाषा यादृच्छिक है’ तो इसका तात्पर्य है— भाषा के शब्दों और उनके अर्थ के बीच किसी प्रकार का अन्तर्निहित संबंध नहीं है CTET (I-V) July, 2024
वे कथन जो किसी कक्षा विशेष या पाठ्यक्रम (कोर्स) के अन्त में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान, कौशल प्रकृति का वर्णन करते हैं, वे कहलाते हैं— अधिगम प्रतिफल CTET (I-V) July, 2024
जब भाषा स्वाभाविक रूप से सीखी जाती है, बिना किसी व्यवस्थित अभ्यास के, तब इसे कहा जाता है— अर्जन CTET (I-V) July, 2024
बच्चे भाषा प्रभावशाली तरीके से सीखते हैं जब— उन्हें प्रोत्साहन मिले CTET (I-V) July, 2024
कोई भी व्यक्ति स्वाभाविक उपयुक्त तरीके से द्वितीय भाषा सीख सकता है— अपने समाज में रहकर बातचीत (भाषाभाषी लोगों) के सतत संपर्क के माध्यम से CTET (I-V) 21/01/2024 (Shift-I)
बुनियादी चरण की अवस्था वाले बच्चे अधिगम में तब अधिक संलग्न होते हैं जब— वे सभी इन्द्रियों का प्रयोग करते हैं और अपने हाथों का सक्रिय प्रयोग करते हैं CTET (I-V) 21/01/2024 (Shift-I)
साक्षरता शिक्षण उपागम अक्षरों और ध्वनि के बीच संबंध पर बल देता है— ध्वनि विज्ञान निर्देश CTET (I-V) 21/01/2024 (Shift-I)
साक्षरता अर्जित करने के लिए निपुणता (मास्टरी) होनी चाहिए— डिकोडिंग और भाषा अवबोधन CTET (I-V) 21/01/2024 (Shift-I)
किसी एक बच्चे की भाषा दक्षता विकसित की जा सकती है— कार्य आधारित गतिविधियों में संलग्न करके CTET (I-V) 30.12.2021
यह विचार कि ‘हम अपने आस-पास के परिवेश के बारे में क्या सोचते हैं और कैसे उसे देखते हैं, यह भाषा द्वारा सुनिश्चित होता है’, सम्बंधित है— सापिर व्हॉर्फ परिकल्पना से CTET (I-V) 30.12.2021
वे शैक्षणिक प्रक्रियाएँ जिनमें शिक्षार्थी अपनी विद्यालयी शिक्षा अपनी मातृभाषा में आरम्भ करते हैं और फिर विद्यालय में अतिरिक्त भाषाएँ सीखते हैं, कहलाती हैं— बहुभाषिक शिक्षा CTET (I-V) 30.12.2021
रिक्ति को यह दर्शाता है कि बच्चे अक्सर भाषा अर्जन प्रक्रिया में— व्याकरण को नक़ल करते हैं CTET (I-V) 30.12.2021
एक अध्यापक ‘डैफोडिल्स’ कविता पढ़ाने से पहले अपनी कक्षा III के शिक्षार्थियों को अपने आस-पास तथा विद्यालय के रास्ते के फूल, घास तथा पौधों के बारे में विचार साझा करने के लिए कहती है। वह प्रयास कर रही है— पूर्व ज्ञान को कक्षायी शिक्षण एवं ज्ञान से जोड़ना CTET (I-V) 23.12.2021
‘विद्यालयी शिक्षा में बहुभाषिकता एक योजना के रूप में’ का अर्थ है— सभी बच्चे अपनी विद्यालयी शिक्षा अपनी मातृभाषा/घर की भाषा में आरम्भ करते हैं तथा जैसे-जैसे प्रगति करते हैं उसमें और अधिक भाषाएँ जोड़ते जाते हैं CTET (I-V) 23.12.2021
जब बालक किसी भाषा को द्वितीय अथवा तृतीय भाषा के रूप में सीखता/सीखती है इसे माना जाता है— भाषा सीखना CTET (I-V) 23.12.2021
सीखने के प्रतिफल हैं— वे दक्षताएँ जिन्हें शिक्षार्थी द्वारा किसी पाठ्यक्रम के अन्त में प्राप्त कर लेना चाहिए या प्रदर्शित करना चाहिए CTET (I-V) 23.12.2021
Previous Post Next Post