हिन्दी वन लाइनर नोट्स 5

हिन्दी वन लाइनर नोट्स 5
प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, बच्चों को— अपने मन की बात कहने के अवसर देना CTET (I-V) 21.12.2021
‘मातृभाषा में ही बच्चे का मस्तिष्क सबसे पहले क्रियाशील होता है।’ यह कथन— पूर्णतः सत्य है CTET (I-V) 21.12.2021
कहानियाँ बच्चों के भाषा-विकास के .......... पक्ष को सर्वाधिक प्रभावित करती हैं— कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मकता CTET (I-V) 21.12.2021
भाषा अर्जन क्षमता संबंधित है— चॉम्स्की से CTET (I-V) 21.12.2021
प्राथमिक स्तर पर चयनित बाल साहित्य में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिंदु है— सार्थक पुनरावृत्ति CTET (I-V) 21.12.2021
भाषा एक है— नियमबद्ध व्यवस्था CTET (I-V) 21.12.2021
अपनी जटिल प्रकृति के बावजूद भाषा सहजता व्याकरणिक ज्ञान की मदद से अर्जित की जाती है। यह विचार .......... प्रतिपादित सिद्धांत से संबंधित है— नोम चॉम्स्की के द्वारा CTET (I-V) 04.01.2022
किसी एक बच्चे द्वारा परिवार के सदस्यों की सहायता से सबसे पहले अर्जित की जाने वाली भाषा कहलाती है— प्रथम भाषा CTET (I-V) 04.01.2022
स्टीफन क्रैशेन के अनुसार, अवचेतन प्रक्रिया है— अर्जन CTET (I-V) 04.01.2022
समग्र भाषा उपागम में भाषा अधिगम के लिए एक उपकरण के रूप में प्रयोग किया जाता है— साहित्य CTET (I-V) 04.01.2022
पियाजे के अनुसार भाषा अर्जन की प्रक्रिया है— युक्तिकरण CTET (I-V) 04.01.2022
एक विद्यार्थी जिसके घर की भाषा और विद्यालय की भाषा अलग-अलग है, आप एक संसाधन के रूप में उसकी मदद कर सकते हैं— कक्षा में बहुभाषिकता को संसाधन के रूप में उपयोग करके CTET (I-V) 04.01.2022
कक्षा चार के विद्यार्थी द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी सीख रहे हैं। निदानात्मक परीक्षण के माध्यम से पता चलता है कि उनमें से अधिकांश कक्षा दो के स्तर की ही पठन सामग्री पढ़ पाते हैं। यह गतिविधि अधिकांश विद्यार्थियों में सहभागिता करने और भाषा ग्रहण करने में मदद करेगी— प्रतिदिन बातचीत—विद्यार्थी प्रतिदिन, पिछले दिन की गई गतिविधि पर बातचीत करेंगे CTET (I-V) 07.01.2022
.......... भाषा सीखने के आकलन का सबसे प्रभावशाली उपकरण है— अवलोकन CTET (I-V) 07.01.2022
.......... परीक्षण है जिसके द्वारा किसी विशेष कार्य के संबंध में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का मापन किया जाता है, वह कार्य जिसमें विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है— निपुणता परीक्षण CTET (I-V) 08.01.2022
प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के पठन अवबोधन का मूल्यांकन करने के लिए शिक्षक ने विद्यार्थियों को कहानी को अपने शब्दों में दोबारा सुनाने को कहा। यह मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य बताता है— समझ का आकलन CTET (I-V) 08.01.2022
किसी नई भाषा को सीखने के संदर्भ में सत्य है— मातृभाषा का ज्ञान सहायक होता है CTET (I-V) 08.01.2022
विकास में महत्वपूर्ण अवधि की पहचान की जा सकती है— विकास की एक विशेष अवधि के दौरान हुए अनुभवों का अधिगम पर बहुत बड़ा प्रभाव होता है CTET (I-V) 08.01.2022
माँ के द्वारा शिशु को बोली जाने वाली ललित/दुलार की भाषा को बेहतर जाना जाता है— बाल निर्देशित वाचन CTET (I-V) 08.01.2022
शिक्षार्थियों को सीखने तथा विषय पर महारत प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है बशर्ते— उन्हें इस बात का पूर्वाभास हो कि उन्हें निर्देशात्मक उद्देश्यों की उपलब्धि के लिए सकारात्मक पुनर्बलन मिलेगा CTET (I-V) 08.01.2022
यदि शिक्षक सभी बच्चों की अधिगम शैलियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षण करना चाहता है तो उन्हें करना चाहिए— विद्यार्थियों की विविधता को संबोधित करने के लिए विविध प्रकार की शिक्षण विधियों का प्रयोग करना चाहिए CTET (I-V) 08.01.2022
.......... शिक्षाशास्त्र का अर्थ है कि बच्चों के अनुभवों, उनकी बात तथा उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रमुखता दी जाए। इस प्रकार के शिक्षण-अधिगम के लिए बच्चों के मानसिक विकास तथा रुचियों को ध्यान में रखकर अधिगम की योजना बनानी चाहिए— बाल-केंद्रित CTET (I-V) 08.01.2022
भाषा शिक्षक के रूप में आपका प्रमुख दायित्व है— बच्चे भाषा-प्रयोग में रुचि लें CTET (VI-VIII) 21.12.2021
लिखित अभिव्यक्ति में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है— विचारों की मौलिकता CTET (VI-VIII) 21.12.2021
प्रश्न-पत्र बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कक्षा में सभी स्तर के बच्चे हों— विविधता CTET (VI-VIII) 21.12.2021
हिंदी भाषा की कक्षा का एक अनिवार्य सत्य है— बहुभाषिकता CTET (VI-VIII) 21.12.2021
Previous Post Next Post