CDP: बालकों के विकास के सिद्धांत वन लाइनर नोट्स 4

CDP: बालकों के विकास के सिद्धांत वन लाइनर नोट्स 4
वह सिद्धांत जो बताता है कि विकास एक प्रतिरूप का पालन करता है जो सिर और ऊपरी शरीर के हिस्सों में शुरू होता है और फिर शरीर के बाकी हिस्सों में होता है— शीर्षाधोमुखी सिद्धांत CTET (VI-VIII) 07.01.2022
शीर्षाधोमुखी सिद्धांत लागू होता है— गामक विकास CTET (I-V) 20.12.2021
विकास— शरीर के मध्य से बाहर की दिशा में होता है CTET (VI-VIII) 03.01.2022
अधोगामी सिद्धांत का उदाहरण है— शिशु पहले अपने धड़ और फिर अपने हाथ और पैर हिलाना सीखते हैं CTET (VI-VIII) 04.01.2022
विकास का .......... सिद्धांत बताता है कि गामक कौशलों का विकास शरीर के मध्य से आरम्भ होकर शरीर के सिरों की ओर बढ़ता है— अधोगामी CTET (I-V) 03.01.2022
रीढ़ की हड्डी हृदय से पहले विकसित होती है। यह .......... प्रवृत्ति के संचालन के कारण होता है। अधोगामी (प्रोक्सिमोडिस्टल) MP TET (VI-VIII) 24 Feb 2019 (9:30 AM)
विकास का क्रम है— समीप-दूरानुक्रम/अधोगामी HP TET (I-V) 2018
विकास के समीप-दूरानुक्रम/अधोगामी सिद्धांत को दर्शाता है— बाहों का प्रभावी उपयोग हाथों का उपयोग करने की क्षमता से पहले होता है CTET (VI-VIII) 11.01.2022
गामक विकास शरीर के मध्य से शरीर के बाहरी सिरे की ओर होता है। यह आधारित है— अधोगामी सिद्धांत पर CTET (I-V) 28.12.2021
विकास का वह सिद्धांत जो प्रस्तुत करता है कि बच्चे अपनी भुजाओं पर उँगलियों से पहले मांसपेशीय नियंत्रण कर पाते हैं— अधोगामी सिद्धांत CTET (I-V) 24.12.2021
एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेंकने की क्षमता पा लेता है। यह स्थिति विकास के .......... को दर्शाती है— अधोगामी सिद्धांत CTET (I-V) 23.12.2021
एक बच्ची फुटबॉल खेलने सीखने से पहले कूदना व छलांग मारना सीखती है। यह विकास के .......... सिद्धांत को प्रदर्शित करता है— समीपदूरानुक्रम/अधोगामी CTET (I-V) 11.01.2022
सना ने अपनी कमीज का बटन बंद करने व कलम पकड़ना सीखने से पहले गिलास और बोतल पकड़ना सीखा। यह उदाहरण दर्शाता है— विकास की दिशा अधोगामी है CTET (I-V) 22.12.2021
एक बच्चा पहले अपने हाथ से बड़ी-बड़ी चीजों को पकड़ना सीखता है, उसके बाद चिमटी पकड़ का इस्तेमाल करके एक मीटर उठाना सीखता है। यह उदाहरण विकास के जिस सिद्धांत को दर्शाता है— समीपदूरानुक्रम/अधोगामी CTET (I-V) 06.01.2022
विकास का सिद्धांत है— सभी की विकास-दर समान नहीं होती है UK TET Paper-I (Class I-V) 2014
CTET 2012 (I-V)
DSSSB PRT
विकासात्मक परिवर्तन— व्यक्तियों में अलग-अलग दरों पर होता है CTET (VI-VIII) 10.01.2022
HP TET June 2019
विकास का वह सिद्धांत जो बताता है कि शरीर के विभिन्न तंत्र अलग-अलग दरों पर विकसित होते हैं— प्रणालियों की स्वतंत्रता का सिद्धांत CTET (VI-VIII) 10.01.2022
एक बालिका कूदना सीखने से पहले चलना और उछलना सीखती है। यह विकास के .......... सिद्धांत को दर्शाता है— विकास पूर्व अनुमानित प्रतिमानों का अनुसरण करता है CTET (I-V) 30.12.2021
बाल विकास में आनुवांशिकता और परिवेश की भूमिका के सन्दर्भ में सही कथन है— विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आनुवांशिकता और परिवेश के प्रभाव अलग-अलग होते हैं CTET (I-V) 28.12.2021
समकालीन विचारधाराओं के अनुसार, बाल विकास की प्रक्रिया— बहुआयामी है क्योंकि बच्चे विभिन्न प्रकार के संदर्भों में पलते-बढ़ते हैं CTET (I-V) 03.01.2022
वह नियम जो यह सुझाव देता है कि शरीर के विभिन्न अंग विकास के विभिन्न चरणों में भिन्न-भिन्न दरों में विकसित होते हैं— विकास की दिशा अधोगामी एवं शीर्षाधोमुखी है CTET (I-V) 01.01.2022
विकास का चरणबद्ध सिद्धांत स्पष्ट रूप से जोर देता है— विकास की अनिरंतरता CTET (I-V) 16.01.2022
व्यक्ति एक दूसरे से भिन्न होते हैं— वंशानुक्रम और वातावरण की अंतःक्रिया के कारण HP TET June 2019
“प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है” यह कथन सम्बंधित करता है— व्यक्तिगत विविधता का सिद्धांत CG TET (VI-VIII) 09.01.2022
Previous Post Next Post