CDP: बालकों के विकास के सिद्धांत वन लाइनर नोट्स 5
| प्रत्येक शिक्षार्थी स्वयं में विशिष्ट है। इसका अर्थ है कि— | कोई भी दो शिक्षार्थी अपनी योग्यताओं, रुचियों और प्रतिभाओं में एकसमान नहीं होते | CTET Paper-II (Class VI-VIII) 26 June 2011 |
| प्रत्येक अधिगमकर्ता अद्वितीय होता है अर्थात— | कोई भी दो अधिगमकर्ता उनकी योग्यताओं, रुचियों तथा कौशलों में समान नहीं होते | Haryana TET Paper-II (Class VI-VIII) 2013 |
| सीमा हर पाठ को बहुत जल्दी सीख लेती है जबकि लीना उसे सीखने में ज्यादा समय लेती है। यह विकास के .......... सिद्धांत को दर्शाता है। | व्यक्तिगत भिन्नता | DSSSB PRT CTET (VI-VIII) 2012 HP TET (Arts) Feb. 2013 |
| व्यक्तिगत शिक्षार्थी एक-दूसरे से .......... में भिन्न होते हैं। | विकास की दर | CTET Paper-II (Class VI-VIII) 26 June 2011 |
| विकास के सिद्धांत के अनुसार सत्य कथन है— | यह सभी के लिये समान गति से नहीं होता है | CG TET (VI-VIII) 2016 Jharkhand TET (VI-VIII) 2016 |
| एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर उँगलियों को तथा फिर हाथ और उँगलियों को एक साथ चलाना सीखता है। यह उदाहरण वृद्धि और विकास के .......... को दर्शाता है। | एकीकरण के सिद्धांत | Haryana TET Paper-II (Class VI-VIII) 2015 |
| शरीर के केन्द्रीय भाग से परिधियों या अंगों की ओर विकास होता है— | मध्य-बाह्य विकास के सिद्धांत को | CTET (VI-VIII) 9 Dec. 2018 |
| बालक के शारीरिक व क्रियात्मक विकास की दिशा होती है— | सिर से पैर तथा शरीर के मध्य से बाहर की ओर | Jharkhand TET Paper-I (Class I-V) 2011 CGTET - 2011 (VI-VIII) |
| बच्चे के विकास के शिरोपादमुखी सिद्धांत के अनुसार सत्य कथन है— | विकास सिर से पैर की ओर होता है | HP TET (Arts) Nov. 2019 HPTET (TGT) November, 2019 Punjab TET Paper-II (Class I-V) 2011 |
| नरेश और मुकेश की आयु समान है। उनके सामाजिक एवं मानसिक विकास में काफी अंतर है। यह विकास के .......... के कारण होता है। | व्यक्तिगतता का सिद्धांत | Haryana TET Paper-I (Class I-V) 2013 |
| बाल विकास का एक सिद्धांत है— | विकास परिपक्वता तथा अनुभव के बीच अन्योन्यक्रिया की वजह से घटित होता है | CTET Paper-II (Class VI-VIII) 22 Feb 2015 DSSSB PRT |
| विकास का शिरोपादमुखी दिशा सिद्धांत व्याख्या करता है कि विकास इस प्रकार आगे बढ़ता है— | सिर से पैर की ओर | CTET Paper-I (Class I-V) 18 Sep 2016 DSSSB PRT |
| मस्तकाधोमुखी एवं निकट से दूर का क्रम, क्रिया का अंग है— | विकास | B TET (I-V) 23.07.2017 Bihar TET Paper-I (Class I-V) 2013 |
| पूर्व-विद्यालय में पहली बार आया बच्चा मुक्त रूप से चिल्लाता है। दो वर्ष पश्चात वही बच्चा जब प्राथमिक विद्यालय में पहली बार जाता है, तो अपना तनाव चिल्लाकर व्यक्त नहीं करता बल्कि उसके कंधे व गर्दन की मांसपेशियाँ तन जाती हैं। उसके इस व्यवहारिक परिवर्तन का वैज्ञानिक आधार हो सकता है— | विभेद व एकीकरण विकास के लक्षण हैं | CTET Paper-I (Class I-V) 16 Feb 2014 |
| विकास हमेशा बच्चे की उम्र से मेल खाता है। यह .......... के सिद्धांत के कारण होता है। | एकसमान पैटर्न | MP TET (VI-VIII) 26 Feb 2019 (2:30 PM) |
| बच्चे के विकास की प्रक्रिया के दौरान— | विशिष्ट कार्य, सामान्य कार्यों के बाद किये जाते हैं | MP TET (VI-VIII) 21 Feb 2019 (9:30 AM) |