इंटर की पढ़ाई बदलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

इंटर की पढ़ाई बदलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा


इंटर की पढ़ाई बीच सत्र में बदले जाने से छात्रों में आक्रोश है। शिक्षा विभाग के फैसले के खिलाफ लगातार आंदोलन हो रहा है। पाटलिपुत्र विवि के कॉलेजों के छात्र-छात्राएं इसका विरोध कर रहे हैं।



मंगलवार को कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सैकड़ों छात्रों ने विवि मुख्यालय पास मुख्य सड़क जामकर घंटों प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि इंटरमीडिएट के सत्र 2023-25 के छात्रों को दूसरे विद्यालय में भेजना कहीं से उचित नहीं है। एक सत्र यानी 11 वीं की पढ़ाई छात्रों ने कॉलेज में की है। दूसरा सत्र यानी 12 वीं की पढ़ाई विद्यालयों में करने को कहा जा रहा है, जो अनुचित है। इससे छात्र परेशान हो जाएंगे। इस बाबत छात्रों ने विवि के प्रॉक्टर प्रो. मनोज कुमार को आंदोलन के बाद ज्ञापन सौंपा। सरकार से नामांकन रद्द किये जाने को लेकर पत्राचार करने का अनुरोध किया।


अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने भी किया प्रदर्शन


पटना। मंगलवार को नई नियमावली के खिलाफ श्री अरविंद महिला कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 45 मिनट तक छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों में पोस्टर लेकर विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने बताया कि विभाग का आदेश है। छात्राओं को कॉलेज के आसपास का स्कूल आवंटित किया जाएगा। कॉलेज में इंटर में 730 छात्राएं अध्ययनरत हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post