Bihar teachers news: 14 शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से पदस्थ 14 शिक्षकों पर अब कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है।



ये सभी वैसे शिक्षक हैं जो बिहार के बाहर के हैं और इन्होंने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक मिलने के बाद भी पांच प्रतिशत छूट का लाभ लिया है। इनमें से 13 शिक्षक उत्तर प्रदेश के तो एक झारखंड के हैं। इन सभी शिक्षकों से जिला शिक्षा


विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही एक सप्ताह के भीतर इन्हें जवाब देने को कहा गया है। डीपीओ (स्थापना) देवनारायण पंडित ने बताया कि इन सभी 14 शिक्षकों को स्पष्टीकरण भेजा गया है। साथ ही सभी से एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं देने की सूरत में इन सबको सेवामुक्त कर दिया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों की सूची जारी की है। इनमें एक शिक्षक को छोड़ सभी कक्षा एक से पांचवीं तक के हैं। @pky

Previous Post Next Post