आठवीं तक की कक्षाएं अब 25 तक नहीं चलेंगी

 आठवीं तक की कक्षाएं अब 25 तक नहीं चलेंगी


जिले में अत्यधिक ठंड और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। गुरुवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के आदेशानुसार सभी सरकारी, निजी स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं फिलहाल नहीं चलेंगी।






प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में होनेवाली गतिविधियों पर भी 25 जनवरी तक रोक है। वहीं वर्ग 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियं दिन के 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच संचालित हो सकती हैं। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। यह आदेश 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले 23 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद किया गया था। रविवार को गणतंत्र दिवस है, ऐसे में अब स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह सोमवार से ही शुरू होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post