♦️सीटेट परीक्षा पास करने का महत्वपूर्ण ट्रिक
सीटेट परीक्षा एक क्वालिफाइँग लेवल की परीक्षा है जिसमें अभ्यर्थियों को मात्र 90 नंबर लाने की आवश्यकता है।
नीचे कुछ ट्रिक दिए गए हैं जिससे आप भी इस परीक्षा को पास कर सकते हैं।
1️⃣ CTET में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए सभी 150 प्रश्न अटेम्प्ट करें।
2️⃣ रटना, रट्टा मारना, दंड देना, पुस्तक-केंद्रित, या शिक्षक-केंद्रित इन शब्दों से बचें इस तरह के विकल्पों को नजरअंदाज करें।
3️⃣ उत्तर चुनते समय ऐसे विकल्प खोजें जो समावेशी शिक्षा, बाल-केंद्रित (Child-centered), क्रियाशील, और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हों।
CTET को पास करने के लिए "Tag Words" और जादुई ट्रिक्स जो परीक्षा में आपका समय बचाएंगे और नंबर बढ़ाएंगे।
📚सबसे रामबाण ट्रिक: "Tag Words"
💥 CTET के 150 में से लगभग 75-80 नंबर सिर्फ शिक्षाशास्त्र (Pedagogy) के होते हैं। इन शब्दों को रट लीजिए:
♦️ सकारात्मक शब्द (Positive Words) - इन्हें देखते ही 'हाँ' कहें
✍️ सर्वांगीण विकास: जहाँ बच्चे के हर पक्ष के विकास की बात हो।
✍️ करके सीखना (Learning by doing): बच्चा खुद काम कर रहा हो।
✍️ हस्तपरक अनुभव: हाथों से की गई गतिविधि।
✍️ जिज्ञासा (Curiosity): बच्चे के सवालों को बढ़ावा देना।
✍️ त्रुटियां (Errors): इन्हें सीखने का एक हिस्सा मानना (न कि कमजोरी)।
✍️ समावेशी शिक्षा (Inclusive Education): सबको साथ लेकर चलना।
✍️ दृश्य-श्रव्य सामग्री: अलग-अलग तरह के टूल्स का उपयोग।
♦️नकारात्मक शब्द (Negative Words) - इन्हें देखते ही 'काट' दें:
👉 कंठस्थ करना/याद करना: रटने पर जोर देना।
👉 सीमित (Limited): किसी भी चीज़ को बांधना।
👉 शिक्षक का कठोर रवैया: डांटना या अनुशासन।
👉 केवल/सिर्फ/मात्र (Only): जिस विकल्प में ये शब्द आएं, वो 99% गलत होता है।
👉 मानकीकृत परीक्षण (Standardized Testing): बच्चों को एक ही लाठी से हांकना।
👉 खाली स्लेट/कोरी पट्टिया: बच्चे को अज्ञानी समझना।
✅ 'सबसे बड़ा' और 'सबसे व्यापक' विकल्प: अगर आप किसी सवाल में बुरी तरह फंस गए हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, तो उस विकल्प को चुनें जो सबसे लंबा हो और जिसमें सबसे ज्यादा जानकारी दी गई हो।
✅ ऐसा विकल्प चुनें जिसमें ऊपर दिए गए कई सारे 'पॉजिटिव शब्द' एक साथ आ रहे हों।
🎯 गद्यांश और पद्यांश (Passage) की ट्रिक
हिंदी और इंग्लिश/संस्कृत में 15-15 नंबर के पैसेज आते हैं।
✅ उल्टा चलें: पहले पैसेज न पढ़ें, पहले प्रश्नों को पढ़े।
✅ पेपर 1 के गणित में 15 नंबर की पेडागोजी आती है। यहाँ सवाल हल नहीं करने होते, बस यह सोचना होता है कि बच्चे को गणित कैसे सिखाएं।
✅ बाल विकास (CDP) को आधार बनाएं: पियाजे, वाइगोत्स्की और कोहलबर्ग को ऐसे पढ़ें जैसे वो आपके पड़ोसी हों। इनके बिना CTET क्लियर करना नामुमकिन है।
✅ भाषा का चुनाव: एडमिट कार्ड में देखें कि आपने 'भाषा 1' में क्या भरा है। अगर हिंदी है, तो पेपर में 91 से 120 नंबर वाले सवाल ही हल करें। (अक्सर बच्चे यहाँ गलती करते हैं)।
