*★सीटेट परीक्षा देने वाले साथियों के लिए अति महत्वपूर्ण जानकारी:-*
✍️पंकज सिंह
*●जिन साथी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड पर सही/साफ दिखने वाली फोटो और सिग्नेचर नहीं होंगे, उन्हें किसी भी हालत में CTET फरवरी 2026 में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी।*
*●इसके अलावा, कृपया एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी और दूसरी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी को फाइनल कन्फर्मेशन पेज से चेक कर लें। अगर एडमिट कार्ड की कोई जानकारी फाइनल कन्फर्मेशन पेज से मैच नहीं कर रही है, तो कैंडिडेट तुरंत जरूरी सुधार के लिए CBSE को बता सकते है।*
*●कैंडिडेट्स की एग्जाम शुरू होने से कम से कम 120 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे और दोपहर की शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे के बाद किसी भी कैंडिडेंट को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी।*
*●वैलिड एडमिट कार्ड और ओरिजिनल फोटो ID के बिना एंट्री मना है।*
*●कोई भी कैंडिडेंट एग्जाम खत्म होने और अटेंडेंस शीट पर साइन करने से पहले एग्जाम हॉल नहीं छोड़ेगा।*
*●परीक्षा के दौरान भाषा का विकल्प बदलने की अनुमति नहीं है। सीरियल नंबर 91 से 120 तक के पक्ष भाषा 1 और सीरियल नंबर 120 से 150 तक के सवाल भाषा 2 से जुड़े हैं। सीरियल नंबर 90 से 150 तक के जो सवाल कैंडिडेट ने आंसर शीट (OMR शीट) पर हल किए हैं, उनका मूल्यांकन कैंडिडेट के एप्लीकेशन फॉर्म में भरे गए भाषा ऑप्शन के आधार पर किया जाएगा, भले ही कैंडिडेट ने ये सवाल किसी दूसरी भाषा से हल किए हों।*
*●जिन कैंडिडेट्स ने हिंदी या इंग्लिश के अलावा कोई दूसरी भाषा चुनी है, उन्हें इनविजिलेटर से मेन टेस्ट बुकलेट के कोड वाली संबंधित भाषा की सप्लीमेंट्री लैंग्वेज टेस्ट बुकलेट देने के लिए कहना चाहिए। मेन टेस्ट बुकलेट और लैंग्वेज टेस्ट बुकलेट की डिटेल्स आपको अटेंडेंस शीट और OMR शीट पर सही से भरनी चाहिए।*
*★सीटेट परीक्षा देने वाले आप आप सभी शिक्षक साथियों के पास ये होना जरूरी है:-*
*●डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड*
*●एक फोटो आईडी पूफ (पैन, आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बॉटर आईडी)*
*●नीला या काला बालपॉइंट पेन।*
*●ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (500 ml)*
*अधिक जानकारी के लिए एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश को एक बार ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़ें*
