CTET 8 Feb 2026 (Paper 2) - CDP Answer Key

📘 CTET 8 Feb 2026 (Paper 2) - CDP Answer Key


(प्रश्न संख्या 1 से 30 तक का हल)


Q1. अभिकथन (A): यदि बच्चों के शारीरिक विकास में देरी होती है... कारण (R): बच्चों के विकास में विकासात्मक निरंतरता है।




✅ सही उत्तर: (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।


(व्याख्या: शारीरिक विकास का असर अन्य पक्षों पर पड़ता है यह 'परस्पर संबंध' का सिद्धांत है, 'निरंतरता' का नहीं। दोनों कथन सत्य हैं पर व्याख्या सही नहीं है।)


Q2. जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास:




✅ सही उत्तर: (4) किसी के स्कीमा को बदलकर पर्यावरण के अनुकूलन की प्रक्रिया है।


Q3. अभिकथन (A): शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच सहयोग... से बचना चाहिए। कारण (R): सीखना एक निष्क्रिय प्रक्रिया है...




✅ सही उत्तर: (4) (A) और (R) दोनों गलत हैं।


Q4. किशोरावस्था के दौरान लम्बाई और वजन में बढ़त जो आमतौर पर यौन परिपक्वता से पहले होती है, क्या कहलाती है?




✅ सही उत्तर: (1) वृद्धि में तेज़ी (Growth spurt)


Q5. अभिकथन (A): ... 'विकलांग छात्र' के बजाय 'छात्र जो विकलांग है' (का उपयोग करना चाहिए)... कारण (R): ...भाषा परिप्रेक्ष्य और दृष्टिकोण को दर्शाती है।




✅ सही उत्तर: (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।


Q6. अभिकथन (A): माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को... भावनाओं के बारे में लिखने... के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कारण (R): अपनी भावनाओं को समझना एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है...




✅ सही उत्तर: (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।


Q7. निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या समाधान की एक प्रभावी युक्ति नहीं है?




✅ सही उत्तर: (3) प्रासंगिक जानकारी को अनदेखा करना


Q8. पियाजे के अनुसार जब बच्चे... परिकल्पना (hypothesis) और मानसिक परीक्षण... में सक्षम हो जाते हैं, तो वे किस अवस्था में होते हैं?




✅ सही उत्तर: (4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था


Q9. विद्यार्थी कुशलतापूर्वक और सार्थक तरीके से तब सीखते हैं जब:




✅ सही उत्तर: (4) उनकी प्रतिक्रियाओं और व्यक्तिपरक अनुभवों पर ध्यान दिया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है।


Q10. लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार बहुत छोटे बच्चों की नैतिक तर्कशक्ति किस नैतिकता के इर्द-गिर्द घूमती है?




✅ सही उत्तर: (1) अहंकार की नैतिकता (Ethics of egocentricism)


(नोट: कोहलबर्ग के पहले स्तर में बच्चे स्व-केंद्रित होते हैं, हालाँकि यह शब्द पियाजे का है, पर विकल्पों में सबसे सटीक यही है)


Q11. अभिकथन (A): विविधता और समावेशन द्वारा शिक्षण... में सुधार होता है। कारण (R): ...संवाद... क्षमता में बाधा डालता है।




✅ सही उत्तर: (3) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।


Q12. कक्षा में शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए... प्रभावी शिक्षण रणनीतियाँ हैं?




(a) विभेदित निर्देश (सही), (b) मानकीकृत पाठ्यचर्या (गलत), (c) व्यक्तिगत शिक्षा योजनाएँ (सही)


✅ सही उत्तर: (3) (a), (c)


Q13. संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार:




✅ सही उत्तर: (1) बच्चों में दुनिया को 'समझने' की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।


Q14. प्रभावी समस्या समाधान के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रभावी रणनीतियाँ कौन सी हैं?




✅ सही उत्तर: (1) स्वानुभविक और कलन विधि (Heuristics and algorithms)


Q15. लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार... पाठ योजना को बनाते समय... किस बात पर विचार करना चाहिए?




✅ सही उत्तर: (3) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी के समझ के वर्तमान स्तर को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले स्तर तक पहुँचने में मदद करने के लिए उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए।


Q16. 'पढ़ने में प्रवाह की कमी', 'शब्दों का प्रत्यावर्तन'... किसके लक्षण हैं?




✅ सही उत्तर: (1) पठन वैकल्यता (Dyslexia)


Q17. विद्यार्थी एक ऐसे वातावरण में सीखने के लिए अधिक अभिप्रेरित महसूस करते हैं जो सुनिश्चित करता है:




(a) अपनापन (सही), (d) सुरक्षा (सही)


✅ सही उत्तर: (2) (a), (d)


Q18. रूढ़िवादी शिक्षा से प्रगतिशील शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए किसकी आवश्यकता है?




✅ सही उत्तर: (3) प्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना


Q19. नई जानकारी सीखते समय... कौन सी एक सहायक रणनीति है?




(a) फिर से पढ़ना (सही), (b) प्रश्न पूछना (सही), (c) नाटक करना (गलत), (d) अपना अर्थ बनाना (सही)


(विकल्पों में (c) को हटाकर केवल (a) और (b) वाला विकल्प सबसे सुरक्षित है)


✅ सही उत्तर: (1) (a), (b)


Q20. एक शिक्षक को ऐसे कक्षा वातावरण का निर्माण करना चाहिए जहाँ छात्रों को सीखने की अभिप्रेरणा... किस पर केंद्रित हो?




✅ सही उत्तर: (3) सीखने की प्रक्रिया को समझने व उसकी सराहना करने पर


Q21. अभिकथन (A): कहानियों में पुरुष पात्रों को ताकतवर... और महिला पात्रों को संवेदनशील... दिखाया जाता है। कारण (R): स्कूल और पाठ्यचर्या जेंडर-भूमिका पहचान को प्रभावित करते हैं...




✅ सही उत्तर: (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।


(व्याख्या: A एक रूढ़िवादिता का उदाहरण है, R एक सिद्धांत है। R, A का कारण नहीं है, बल्कि दोनों स्वतंत्र सत्य हैं।


Q22. अभिकथन (A): पठन वैकल्य से जूझ रहे बच्चों को ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में परेशानी होती है... कारण (R): सभी बच्चों को... प्रोत्साहित किए जाने से लाभ होता है।




✅ सही उत्तर: (2) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।


Q23. सामाजीकरण की प्रक्रिया में समकक्षियों (Peers) की क्या भूमिका है?




✅ सही उत्तर: (4) बचपन की तुलना में किशोरावस्था के दौरान समकक्षियों का सामाजीकरण पर अधिक प्रभाव पड़ता है।


Q24. सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?




✅ सही उत्तर: (3) सामाजिक संपर्क सीखने में बाधा डालता है।


Q25. सीखने के संरचनावादी उपागम के अनुसार, सीखना तब सुगम होता है जब:




✅ सही उत्तर: (1) गतिविधियाँ परस्पर संवादात्मक और सहयोगी होती हैं।


Q26. अभिकथन (A): हालाँकि लम्बाई... विरासत में मिली विशेषताएँ हैं, (पर) पोषण और व्यायाम से भी फर्क पड़ता है। कारण (R): आनुवंशिकता और पर्यावरण की परस्पर अंतःक्रिया...




✅ सही उत्तर: (1) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।


Q27. एक समावेशी कक्षा में अनुकूलन किसमें किया जाना चाहिए?




✅ सही उत्तर: (4) (a), (b), (c), (d) (सभी में)


Q28. निम्नलिखित में से कौन-सी अक्षमता संवेदी बाधिता के अंतर्गत नहीं आती है?




✅ सही उत्तर: (2) लेखन वैकल्य (Dysgraphia)


(यह एक अधिगम अक्षमता है, संवेदी/Sensory नहीं)


Q29. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 आकलन में क्या बदलाव करने की सिफारिश करती है?




✅ सही उत्तर: (3) स्व

-मूल्यांकन और सहकर्मी-मूल्यांकन को शामिल करने की


Q30. लेव वायगोत्स्की के विचारों का पालन करते हुए, एक शिक्षक ने... संकेत देने का फैसला किया... यह क्या है?


✅ सही उत्तर: (4) आलंबन (Scaffolding)







Previous Post Next Post