पर्यावरण अध्ययन: वन लाइनर नोट्स 15

पर्यावरण अध्ययन: वन लाइनर नोट्स 15
यह ईंधन न्यूनतम पर्यावरणीय प्रदूषण उत्पन्न करता है— हाइड्रोजन UK TET (I-V) 2021 / UP TET (I-V) 19 DEC, 2016
गाँवों में लोग लकड़ी का उपयोग ईंधन के रूप में करते हैं, क्योंकि— यह आसानी से उपलब्ध है और सस्ती है UK TET (I-V) 2021
अधूरे जले जीवाश्म ईंधन से फैलती है— CO CTET (I-V) 03.01.2022
मानवीय गतिविधियाँ, जो पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं, हैं— वनों को जलाना, एरोसोल कैन का उपयोग, कृषि क्रियाकलाप UP TET (I-V) 18 Nov. 2018
ओजोन परत का अधिकतम हास इस पर हुआ है— दक्षिणी ध्रुव UP TET (I-V) 18 Nov. 2018
ओजोन परत के क्षरण के कारण होता है— त्वचा कैंसर
.......... एक ऐसी गैस है, जो ओजोन परत को क्षति पहुँचा सकती है। CHClF₂ UP Assistant Teacher 2018
ओजोन परत सूर्य की किरणों को अवशोषित करती है— पराबैंगनी किरणें UP TET (I-V) 27 JUN, 2013
ओजोन परत की मोटाई मापने की इकाई है— डॉब्सन इकाई U TET (I-V) 28 APR, 2015 / U TET (I-V) 2014
इस स्तर से नीचे जाने पर ओजोन परत में छिद्र की संज्ञा दी जाती है— 200 DU P TET (I-V) 2011
ओजोन परत सूर्य से आने वाली इन किरणों को रोकती है— पराबैंगनी किरणें UK TET (I-V) 12 NOV, 2013
अन्तर्राष्ट्रीय ‘ओजोन दिवस’ मनाया जाता है— 16 सितम्बर UP TET (I-V) 19 DEC., 2016 / UP TET (I-V) 27 JUN, 2013
भूमण्डलीय ताप का कारण है— कार्बन डाइऑक्साइड में वृद्धि UP TET (I-V) 19 DEC, 2016
बन्द कमरे में यदि कोई तीन-चार घंटे के लिए कोयले की अंगीठी का प्रयोग करता है, तो इसका खतरनाक प्रभाव होगा— रक्त में कार्बन-मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी H TET (I-V) 2 FEB, 2014
गैसीय अपशिष्ट है— लकड़ी, कोयला से जलने वाला धुआँ UP TET (I-V) 2 FEB, 2016
वाहनीय ईंधन में से इसका आजकल पर्यावरण सही माना जाता है— संपीड़ित प्राकृतिक गैस UP TET (I-V) 2 FEB, 2016
सूर्य के हानिकारक किरणों से पृथ्वी को इस स्तर सुरक्षित रखता है— ओजोन स्तर UP TET (I-V) 13 NOV, 2011 / UK TET (I-V) AUG, 2011
भारत तथा दूसरे देशों में प्रदूषण को रोकने के लिए बनाए गए नियम .......... का प्रयोग रोकता है। प्लास्टिक के थैले UP TET (I-V) 13 NOV, 2011 / UK TET (I-V) AUG, 2011
सभी बड़े शहर सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों के कारण पर्यावरण-प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के लोग व्यक्तिगत रूप से .......... के माध्यम से अपना सहयोग दे सकते हैं। आने-जाने के लिए सार्वजनिक यातायात व्यवस्था का प्रयोग CTET (I-V) 29 JAN, 2012
पर्यावरण के लिए हानिकारक है— प्लास्टिक UK TET (I-V) AUG, 2011
वातावरण में अत्यधिक हानिकारक सल्फर मिश्रित गैस है— H₂S UK TET (I-V) AUG, 2011 / UP TET (I-V) 13 NOV, 2011
ऊर्जा का अक्षय स्रोत है— सौर ऊर्जा UK TET (I-V) 12 NOV, 2013
इस ऊर्जा का स्रोत कभी पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं करता है— सौर ऊर्जा UK TET (I-V) 2014
यह गैस हमें सूर्य की घातक किरणों (पराबैंगनी किरणों) से रक्षा करती है— ओजोन MP TET (I-V) 2011
लन्दन धूम्र पाया जाता है— शीतकाल में सुबह के समय P TET (I-V) 2011
कणीय प्रदूषण को समाप्त करने के लिए इस युक्ति का प्रयोग किया जाता है— ग्रेविटी सेटलिंग चेम्बर, साइक्लोन सेपरेटर, वैद्युतिक फिल्टर, फैब्रिक फिल्टर, साइक्लोन कलेक्टर P TET (I-V) 2011
ध्वनि प्रदूषण (नियंत्रण एवं रोकथाम) नियम-2001 निर्देशित करता है— लाउडस्पीकर के कारण ध्वनि प्रदूषण, किसी सभा में तीव्र ध्वनि के स्पीकर का प्रयोग P TET (I-V) 2011
डी डी टी है— अविघटनीय प्रदूषक H TET (I-V) 2011 / U TET (I-V) 2014, 28 April, 2015
स्मॉग इसका संयोजन है— धुआँ और कोहरा UK TET (I-V) 2014
Previous Post Next Post