CPD: वंशानुक्रम और वातावरण वन लाइनर नोट्स 5

CPD: वंशानुक्रम और वातावरण वन लाइनर नोट्स 5
VI. वंशानुक्रम तथा वातावरण की अंतःक्रिया
‘सर्वाधिक उपयुक्त जीवित (Survival of the fittest) रहता है’ का सिद्धान्त है— डार्विन UP TET Paper - I (Class I-V) 23 Feb 2014, REET Level-1 23.07.2022
प्रकृति एवं पोषण विवाद सम्बन्धित है— आनुवांशिकी एवं वातावरण CTET Paper-I (Class I-V) 21 Sep 2014, DSSSB PRT
जब से सुनीता ने चलना शुरू किया था, वह जब भी संगीत सुनती थी, नृत्य करना शुरू कर देती थी। जब वह नृत्य करती है, उसके माता-पिता ताली बजाते हैं और टी.वी. कार्यक्रम में नृत्य कर रहे बच्चों की नकल करने के लिए कहते हैं। सुनीता ने बहुत जल्दी ही नृत्य अच्छी तरह से करना सीख लिया। यह विकास के किस सिद्धान्त को दर्शाता है— विकास आनुवांशिकता और परिवेश के बीच अंतः क्रिया का परिणाम है CTET (VI-VIII) 27.12.2021
यह देखकर कि उनका पुत्र तीन वर्ष की आयु में पढ़ने में बहुत रुचि लेता है और 3 वर्ष की आयु में ही पढ़ लेता है, उसके माता-पिता ने उसे बड़ी ही जल्दी स्कूल भेजा। अपने मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चे की पढ़ने क्षमता अपनी आयु से काफी आगे है। इस उदाहरण में विकास के ............ सिद्धान्त को स्पष्ट किया जा सकता है। विकास आनुवांशिकता और परिवेश के बीच अंतः क्रिया का परिणाम है CTET (VI-VIII) 31.12.2021
आनुवांशिकता और सामाजिक सांस्कृतिक वातावरण के बीच निरंतर और जटिल क्रिया से प्रभावित होता है— शारीरिक, संज्ञानात्मक तथा सामाजिक विकास CTET (VI-VIII) 07.01.2022
वातावरण व आनुवांशिक कारकों की परस्पर क्रिया ............ के लिए जिम्मेदार है— शारीरिक, सामाजिक व संज्ञानात्मक विकास CTET (VI-VIII) 11.01.2022
बच्चों के विकास के संदर्भ में सही कथन है— विकास में दोनों आनुवांशिकता व पर्यावरण की अन्योन्य क्रियात्मक भूमिका है CTET (VI-VIII) 08.01.2022, Jharkhand TET (VI-VIII) 2016, CTET (VI-VIII) 18 Sep 2016
व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता होती है— वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण CTET Paper - I (Class I-V) 21 Feb 2016
संज्ञानात्मक विकास में प्रगति निर्धारित करता है— मस्तिष्क जैसी शारीरिक संरचना के मूलभूत स्वभाव को Rajasthan TET Paper - I (Class I-V) 2012
बच्चों में भाषा विकास प्रभावित होता है— आनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों से CTET (I-V) 21.01.2022
बच्चे शरीर, चरित्र, मूल्य, विचार, व्यवहार, कौशल इत्यादि में भिन्न होते हैं— आनुवांशिकता व पर्यावरण के कारण HP TET (Arts) Nov. 2019
वृद्धि एवं विकास उत्पन्न है— आनुवांशिकता एवं वातावरण दोनों के H TET PRT (I-V) 19.12.2021
ब्रॉनफेन ब्रेनर के जैव पारिस्थितिकीय मॉडल के अनुसार बच्चे के माता-पिता, उसके भाई-बहन आदि उदाहरण हैं— सूक्ष्म तंत्र के H TET (I-V) 2017, H TET (I-V) 2020
प्रकृति व पोषण विकास को नियंत्रित करते हैं— प्रकृति व पोषण गर्भावस्था से लेकर विकास को नियंत्रित करने में अंतःक्रिया करते हैं CG TET (I-V) 2016
आनुवांशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में सत्य कथन है— विकास के कुछ पहलू आनुवांशिकता और कुछ अन्य वातावरण से अधिक प्रभावित होते हैं CTET (I-V) 9 Dec. 2018
मानव विकास के संदर्भ में आनुवांशिकता तथा पर्यावरण की भूमिका के बारे में सही कथन है— आनुवांशिकता एवं पर्यावरण दोनों एक जटिल पारस्परिक क्रिया के रूप में मानव विकास को प्रभावित करते हैं CTET (VI-VIII) 8 Dec. 2019
मनुष्य में वैयक्तिक विभिन्नता के निर्धारक संबंधित होते हैं— वंशानुक्रम व वातावरण में अंतःक्रिया Haryana TET Paper - I (Class I-V) 2013
मानव जाति में वैयक्तिक विभिन्नता के निर्धारक तत्व जो मानव जाति की विविधता को बताते हैं— आनुवांशिकता व पर्यावरण की अंतःक्रिया Punjab TET Paper - II (Class I-V) 2011
Previous Post Next Post