हिन्दी वन लाइनर नोट्स 7

हिन्दी वन लाइनर नोट्स 7
किसी भी नई भाषा को सीखने के लिए प्रारम्भ किया जाना चाहिए— अक्षरों व शब्दों के मध्य साहचर्य से UTET 2021 Paper-II
ऋतु कक्षा VIII की अंग्रेजी भाषा की शिक्षिका हैं। कक्षा शिक्षण के दौरान कुछ विद्यार्थी जो कि प्रायः पीछे रहते हैं कक्षा चर्चा में ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति में ऋतु को क्या करना चाहिए— उन विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे व चर्चा का भाग बनाएँ और अपनी शिक्षण युक्ति में बदलाव करें CTET (VI-VIII) 03.01.2022
भाषा अधिगम में रचनावाद केंद्रित है— शिक्षार्थियों को नवीन ज्ञान खोजने में व्यस्त रखने पर CTET (VI-VIII) 03.01.2022
एक बालिका भारत से अमेरिका गई तथा उसे सभी विषय वहाँ की भाषा में पढ़ाए गए। शिक्षण की इस प्रक्रिया को कहते हैं— निमज्जन CTET (VI-VIII) 03.01.2022
कुल शारीरिक प्रतिक्रिया (TPR) .......... विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी है। क्रिया करके सीखने वाले CTET (VI-VIII) 03.01.2022
शिक्षार्थी भाषा अर्जित करते हैं— प्राकृतिक अंतःक्रियात्मक वातावरण में भाषा का उपयोग करके CTET (VI-VIII) 03.01.2022
निष्क्रिय शब्दावली है— वे शब्द जिन्हें हम सुनते तथा पढ़ते समय प्रयोग करते हैं CTET (I-V) 24.12.2021
.......... के अनुसार ‘भाषा अर्जन यंत्र’ के साथ जन्म लेते हैं जो उन्हें भाषा सीखने में सहायता करता है। चॉम्स्की CTET (I-V) 24.12.2021
एक भाषा अधिगम के संदर्भ में सही है— भाषा अधिगम की गति समृद्ध एवं लिखित समृद्ध परिवेश में बढ़ जाती है CTET (I-V) 24.12.2021
अचानक से शब्दों को सीखना तब घटित होता है जब बच्चे .......... के माध्यम से शब्द संपदा सीखते हैं। पुस्तक के सस्वर वाचन CTET (I-V) 24.12.2021
‘भाषा एक सामाजिक संरचना है’ इसमें यह विचार सम्मिलित है कि भाषा— सामाजिक अंतःक्रिया के द्वारा अर्जित की जाती है CTET (I-V) 24.12.2021
भाषा अधिगम में गलतियों की भूमिका है— अधिगम में सहायता करती हैं CTET (VI-VIII) 28.12.2021
भाषा में ‘सहजता’ से तात्पर्य है— भाषा बोलने की मनुष्य की स्वाभाविक क्षमता CTET (VI-VIII) 29.12.2021
मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद प्रस्तावित करता है— प्रत्येक शिक्षार्थी अपनी विद्यालयी शिक्षा अपनी मातृभाषा में आरंभ करे तथा बाद में दो या दो से अधिक भाषाएँ पढ़े CTET (VI-VIII) 29.12.2021
स्टीफन क्रैशेन के अनुसार, यदि शिक्षार्थी ‘i’ अवस्था में है तब भाषा अर्जन उस स्थिति में होगा जब शिक्षार्थी को .......... दिया जाए जो ‘i + 1’ स्तर से संबंधित हो। बोधगम्य निवेश CTET (VI-VIII) 06.01.2022
‘देखने में विश्वसनीय (सत्याभासी)’ के भाव से आशय है— अध्यापक भाषा के बारे में और भाषा सर्वाधिक अच्छी तरह से कैसे सीखी जा सकती है, के बारे में क्या सोचते हैं और कैसे प्रतिक्रिया देते हैं CTET (VI-VIII) 06.01.2022
विद्यार्थियों में भाषा दो रूपों में मौजूद है। एक विषय के रूप में और दूसरा— माध्यम के रूप में CTET (VI-VIII) 22.12.2021
उच्च प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में सर्वाधिक प्रभावी है— कहानियों का नाट्य-रूपांतरण CTET (VI-VIII) 22.12.2021
बच्चे ‘..............’ उद्देश्य के लिए पढ़ते-लिखते हैं। अर्थ निर्माण CTET (VI-VIII) 08.01.2022
विद्यालय में पहली बार प्रवेश से पहले बच्चे दुनिया के बारे में ज्ञान अर्जित कर चुके होते हैं। जो ज्ञान वे कक्षा में अपने साथ लेकर आते हैं, उस ज्ञान के साथ बाद में वे जो कुछ भी सीखते हैं, वह ज्ञान कहलाता है— अनतर्ज्ञान CTET (VI-VIII) 07.01.2022
कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची जो शुरू से ही प्रभावशाली तरीके से भाषा सीख रही है, के लिए विधि सर्वोत्तम है— भाषा के अवसर CTET (VI-VIII) 07.01.2022
अंग्रेजी भाषा की कक्षा में मातृभाषा के प्रयोग को कम किया जा सकता है— लक्ष्य भाषा में सरल वातावरण अर्थपूर्ण निवेश द्वारा CTET (VI-VIII) 07.01.2022
बी.एफ. स्किनर ने दावा किया कि भाषा .......... के माध्यम से सीखी जाती है। ड्रिल और अभ्यास CTET (VI-VIII) 07.01.2022
एक लघु कथा का शिक्षण करते हुए उसी से एक छोटे पाठक्रम का सृजन कहलाएगा— कथा की घटनाओं तथा विचारों को क्रम में सुव्यवस्थित करना CTET (VI-VIII) 31.12.2021
Previous Post Next Post