हिन्दी: लोकोक्ति एवं मुहावरे वन लाइनर नोट्स

हिन्दी: लोकोक्ति एवं मुहावरे वन लाइनर नोट्स
‘ऊँट की चोरी निहुर-निहुर’ का अर्थ है— बड़े काम छिपकर नहीं किये जा सकते UP TET 2021 (VI-VIII) 23.01.2022
‘केर-बेर का संग होना’ का अर्थ है— विपरीत स्वभाव वालों का साथ-साथ रहना Haryana TET (I-V) November 2011
‘सेर को सवा सेर’ लोकोक्ति का अर्थ है— एक से बढ़कर दूसरा UP TET (I-V) 28.11.2021 (Cancelled)
‘फूँक-फूँक कर पैर रखना’ कहावत का अर्थ है— सोचविचार कर काम करना CG TET 2016 (Evening Shift)
‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ लोकोक्ति का उचित भावार्थ— अपराधी सदैव शंकित रहता है H TET PRT (I-V) 19.12.2021
‘बातों दाँतों में जीभ’ लोकोक्ति का आशय है— शत्रुओं से घिरा रहना CG TET 2016 (Morning Shift)
‘आगे नाथ न पीछे पागा’ कहावत का सही अर्थ है— परम स्वतंत्र HP TET (I-V) 2018
‘गुरु कीजे जान, पानी पीजे छान’ कहावत का अर्थ है— कोई भी चीज अच्छी तरह जाँच कर लेनी चाहिए CG TET (VI-VIII) 2019
‘अपने पूत को कोई काना नहीं कहता’ कहावत का अर्थ है— अपनी खराब चीज भी किसी को बुरी नहीं लगती CG TET (VI-VIII) 2019
‘अनजान सुजान, सदा कल्याण’ लोकोक्ति का आशय है— मूर्ख और ज्ञानी सदा सुखी रहते हैं Assam TET (I-V) 10.11.2019
‘सुमन का तिलक’ का अर्थ है— सामान्य किन्तु प्रेमपूर्वक भेंट Assam TET (VI-VIII) Paper-II 10-11-2019
कवि सम्मेलन में कविता पाठ करेंगे और साथ ही वहाँ की ऐतिहासिक इमारतों को भी देखेंगे इस कथन में लोकोक्ति है— एक पंथ दो काज CG TET (I-V) 2017 (Set-A)
‘आप भला तो जग भला’ कहावत का अर्थ है— खुद अच्छे तो सब अच्छा HP TET 2013
‘कान में तेल डालकर बैठे रहना’ लोकोक्ति का अर्थ है— कुछ सुनने को तैयार न रहना HP TET JBT (I-V) November 2021
‘खेत रहना’ का अर्थ है— शहीद हो जाना REET (I-V) 2011
‘रंग में भंग होना’ का अभिप्राय है— उल्लास में विघ्न पड़ना REET (I-V) 2011
‘आसमान पर थूकना’ मुहावरे का अर्थ है— प्रतिष्ठित व्यक्ति की निंदा करना H TET (I-V) November 2015
‘सब्ज बाग दिखाना’ मुहावरे का अर्थ है— अच्छी बातें कहकर बहकाना UP TET (I-V) 28.11.2021 (Cancelled)
‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है— थोड़े में बहुत कुछ कहना MP TET (I-V) 2011
‘गाल बजाना’ का अर्थ है— डींग हाँकना CG TET (VI-VIII) 2017
‘अंगूठा चूमना’ मुहावरे के लिए प्रयुक्त अर्थ है— खुशामद करना CG TET (VI-VIII) 2017
काठ का उल्लू— मूर्ख HP TET JBT (I-V) June 2021
‘तिलांजलि देना’ का अर्थ है— त्याग देना HP TET (I-V) 16.06.2019
मुहावरे की विशेषता है— रूढ़ अर्थ में प्रयोग किया जाना H TET (I-V) 2017
‘आँख लगना’ मुहावरे के लिए प्रयुक्त अर्थ है— नींद आना CG TET (VI-VIII) 2017
‘मुहावरा दिन फिरना’ का अर्थ है— भाग्य बदलना Jharkhand TET (VI-VIII) 2012
‘चिकना घड़ा होना’ मुहावरे का अर्थ है— निर्लज्ज होना Jharkhand TET (VI-VIII) 2016
‘नाक के तीन पात’ मुहावरे का अर्थ है— स्थिति ज्यों की त्यों रहना Jharkhand TET (VI-VIII) 2016
‘अंगूठा दिखाना’ मुहावरा का अर्थ है— धोखा देना CG TET (I-V) 2017 (Set-A)
‘प्रतिकूल कार्य करने के लिए’ उचित मुहावरा— उल्टी गंगा बहाना CG TET (I-V) 2017 (Set-A)
न तीन में न तेरह में— किसी काम का न होना HP TET JBT (I-V) June 2021
Himachal TET (I-V) June 2021
काठ का उल्लू— मूर्ख Himachal TET (I-V) June 2021
‘कोयला की दलाली में मुँह काला’ का अर्थ— बुरे काम करने पर अपयश मिलना Uttarakhand TET (I-V) Paper-I 2021
‘दाल गलना’ का आशय है— मतलब निकालना Assam TET (I-V) 10.11.2019
‘उल्लू सीधा करना’ मुहावरे का सही अर्थ है— अपना काम निकालना CG TET (VI-VIII) 2019
‘मित्र, अब जबानी जमा-खर्च करने में कुछ नहीं होगा। कुछ ठोस कार्यवाही करो।’ वाक्य में प्रयुक्त रेखांकित मुहावरा का आशय है— मुफ्त का सलाह देना CG TET 2016 (Morning Shift)
‘लंगोटी में फाग खेलना’ मुहावरे का सही अर्थ है— दरिद्रता में आनंद लूटना CG TET (VI-VIII) 2017
UT TET (I-V) 06.11.2019
‘पानी-पानी होना’ मुहावरे का अर्थ है— शर्मिंदा होना Jharkhand TET (I-V) 2016
‘कपटी मित्र’ मुहावरे का अर्थ है— आस्तीन का साँप CG TET 2016 (Evening Shift)
‘एक पंथ दो काज’ का अर्थ है— एक साथ दो लाभ होना CG TET 2016 (Evening Shift)
‘गाल बजाना’ मुहावरे का अर्थ है— डींग हाँकना CG TET (VI-VIII) 2017
CG TET 2016 (Evening Shift)
‘गरीब के घर में गुणवान का उत्पन्न होना’ के लिए उपयुक्त विकल्प होगा— गुदड़ी का लाल CG TET (I-V) 2017 (Set-A)
Previous Post Next Post